Ad Code

Responsive Advertisement

26 February

  • 26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
  • 320 – चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
  • 1832 – पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
  • 1857 – पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ।
  • 1858 – असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ काे फांसी पर चढाया गया।
  • 1863 – अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
  • 1921 – ईरान और पूर्व सोवियत संघ के मध्य मित्रता के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1925 – तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू हुआ।
  • 1936 – जापान में सेना ने तख्तापलट किया।
  • 1958 – पाकिस्तान के कोट दी जी सिंध प्राप्त के स्थान पर एक प्राचीन सभ्यता के अवशेष बरामद हुए जो मोहनजोदड़ो की सभ्यता से भी लगभग तीन सौ वर्ष पुराने थे।
  • 1972 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
  • 1975 – देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।
  • 1991 – इराकी फौज ने अमरीका और सहयोगी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद कुवैत सिटी शहर छोड़ा।
  • 1993 – न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए।
  • 1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
  • 1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
  • 1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
  • 2001 – आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
  • 2002 - अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
  • 2004 - मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
  • 2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
  • 2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
  • 2008 - रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया।
  • 2008 - भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
  • 2008 - नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।
  • 2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।
  • 26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
  • 1887 - बेनेगल नरसिंह राव - एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।
  • 1903 - कैलाश नाथ वांचू - भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1908 - लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार
  • 1946 - मृणाल पाण्डे, पत्रकार एवं साहित्यकार।
  • 26 फ़रवरी को हुए निधन
  • 1712 - बहादुर शाह प्रथम - दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह थे।
  • 1886 - नर्मद - गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
  • 1887 - आनंदी गोपाल जोशी - भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।
  • 1966 - विनायक दामोदर सावरकर, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी।
  • 2004 – मैसेडोनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई।
  • 26 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
  • श्री जानकी जयन्ती (व्रत , प्रकटोत्सव मिथिला देश) ।
  • वीर सावरकर स्मृति दिवस।
  • Post a Comment

    0 Comments